हर जिले में प्रोग्राम करवाकर बढ़ी हुई बुढ़ापा पेंशन बांटेगी सरकार
चंडीगढ़ | पंजाबसरकार 18 फरवरी से राज्यभर में बढ़ी हुई बुढ़ापा पेंशन को बांटने के लिए स्टेट लेवल के प्रोग्राम का आयोजन करेगी। इसकी तैयारियाें के लिए लोक संपर्क विभाग के सेक्रेटरी राहुल तिवारी ने विभिन्न जिलों के नोडल अधिकारियों के साथ मीटिंग की। राहुल तिवाड़ी ने कहा, पंजाब सरकार ने बुढ़ापा पैंशन पहले ही 250 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दी है।
उन्होंने आगे बताया कि इस योजना की शुरूआत के लिए दो राज्य स्तरीय समागम करवाए जाएंगे। एक समागम मोहाली में होगा जिसकी अध्यक्षता सीएम बादल करेंगे जबकि दूसरा समागम जालंधर में होगा जहां डिप्टी सीएम सुखबीर बादल आएंगे। उन्होंने बताया, इसके बाद अन्य जिलों में भी समागम होंगे और 95 अन्य समागम बाकी रहते विस हलकों में होंगे इनकी अध्यक्षता स्थानीय नेता ही करेंगे। तिवाड़ी ने समूह जिला स्तरीय समागमों और इनकी अध्यक्षता करने वाले नेताओं के बारे में भी लिस्ट जारी की।
चुन्नी लाल भगत होशियारपुर में होने वाले समागम की प्रधानगी करेंगे। आदेश प्रताप सिंह कैरो तरनतारन, अजीत सिंह कोहाड़ कपूरथला, गुलजार सिंह रणीके गुरदासपुर, मदन मोहन मित्तल रोपड़, परमिंदर सिंह ढींडसा लुधियाना, सोहन सिंह ठंडल नवांशहर, जनमेजा सिंह सेखों फिरोजपुर, सुरजीत ज्याणी फाजिल्का, तोता सिंह द्वारा संगरूर, बिक्रम मजीठिया अमृतसर, सिकंदर सिंह मलूका बठिंडा, श्री अनिल जोशी द्वारा पठानकोट समागम की अध्यक्षता करेंगे।