पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • आईटी कमिश्नर के बेटे की शादी में करोड़ों के गिफ्ट, समधी को नोिटस

आईटी कमिश्नर के बेटे की शादी में करोड़ों के गिफ्ट, समधी को नोिटस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीबीआईने सिरसा के इनकम टैक्स कमिश्नर नितिन गर्ग के परिवार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नितिन गर्ग के रिश्तेदार बिजनेसमैन राकेश सिंगला को नोटिस भेज पिछले दिनों लुधियाना में हई बेटी की शादी के खर्च का विवरण मांगा है। राकेश की बेटी की नितिन के बेटे से दिसंबर में शादी हुई है। राकेश के पास 65 करोड़ से भी ज्यादा संपत्ति का खुलासा हो चुका है।

करोड़ों के लेनदेन का पता सीबीआई को तब चला जब वह नितिन गर्ग के घर उनके बेटे की चल अचल संपत्ति की जांच कर रहे थे। इस दौरान नितिन गर्ग ने बताया कि उनके बेटों को दहेज में अकूत राशि मिली है। जिसे उन्होंने ग्लोबल लैब बठिंडा सिरसा में इन्वेस्टमेंट की है। सीबीआई गर्ग की आमदनी से जुड़े और दस्तावेजों की तलाश कर रही है। इस बाबत सीबीआई की टीम ने सोमवार को सिरसा में छापामारी की थी, इस दौरान उन्होंने नितिन गर्ग के परिजनों से 8 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।

कैसेआया गिरफ्त में : बीडीइस्पात के संचालक पुरुषोत्तम गोयल ने बताया कि अधिकारी नितिन गर्ग ने पैसे लेने के लिए काफी परेशान किया। हालांकि वह टैक्स वगैरह भरता रहा है मगर गर्ग किसी किसी बहाने से उसे डराता रहा और कहा गया था कि बचने के लिए 2 लाख रिश्वत दे दो। इस पर उसने सीबीआई को शिकायत की और सीबीआई ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

अल्ट्रासाउंडसेंटर में भी मिले दस्तावेज : सीबीआईने सिरसा में बत्ती वाला चौक में स्थित ग्लोबल अल्ट्रासाउंड लैब में रेड कर कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। आशंका है कि सेंटर में कही पंजाब से मरीज ले जाकर भ्रूण टेस्ट तो नहीं किया जा रहा था। सेहत विभाग को मिले कुछ शिकायत पत्रों की भी जांच हो रही है।

इनकम टैक्स कमिश्नर का नौकर प्रिंस बिजनेसमैन को धमकाने का काम करता था, वहीं उनकी सेटिंग करवाने के नाम पर पैसे मांगता था। इसी के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। प्रिंस ने बताया, नितिन गर्ग हर महीने अलग-अलग फर्मों का सर्वे करवाता था, उन्हें नोटिस थमाया जाता था। इस नोटिस के बाद संबंधित कारोबारियों से केवल टैक्स भरवाया जाता बल्कि हर महीने 20 से 25 लाख रुपए रिश्वत वसूली जाती थी।

खबरें और भी हैं...