वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया
बठिंडा |शुक्रवारको बसंत पंचमी पर ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। पावर हाउस रोड स्थित पीके साधु इंस्टीट्यूट में मां शारदे की बेहद आकर्षक मूर्ति स्थापित करके विशेष पूजा की गई। इस दौरान किताबें, कापियों, कलम आदि शैक्षणिक वस्तुओं को मां के चरणों में रखकर पूजा-अर्चना की। वहीं कलाकारों ने अपने वाद्य यंत्रों कला सामग्रियों की पूजा अर्चना की। अजीत रोड गली नंबर 18 में नवीन टी स्टाल के समीप मजदूर कल्याण समिति की ओर से मां सरस्वती की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया। पूरी-छोले खीर का खुला भंडारा अजीत रोड पर लगाया गया। नवीन कुमार ने बताया कि पांचवें सरस्वती पूजन कराया जा रहा है, श्याम, गुड्डू, अनिल, शंभू, शिवा, नरेश, मोहन, अनिल आदि परिवार समेत पूजा कर रहे हैं।
पीके साधू इंस्टीट्यूट में मां सरस्वती की पूजा करते स्टूडेंट्स।