शिक्षा प्रोवाइडर्स के घरों में छापामारी से टीचर्स में रोष
शिक्षाप्रोवाइडर यूनियन की मोहाली में 7 फरवरी को हुई मोहाली रैली को असफल बनाने के लिए सरकार ने हर पैंतरा अपनाया लेकिन इसके बावजूद भी अध्यापक अपने मंसूबे में सफल रहे और सरकार को जमकर कोसा।
प्रदेश के सीनियर उपप्रधान सूबा सिंह ने प्रशासन की इस कार्यवाही की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस ने छापामारी करके जगसीर सिंह गुरसेवक सिंह बल्लों को गिरफ्तार किया जबकि दविंदर सिंह, गुरदीप सिंह कोटशमीर जिला प्रधान गुरसेवक सिंह फूल के घर में 7 फरवरी को सुबह 11 बजे बिना वारंट के छापामारी की। उन्होंने कहा कि अपराधी, कालाबाजारी नशा तस्कर खुलेआम घूम रहे हैं जबकि अपने अधिकारों जायज मांगों के लिए संघर्ष करने वाले अध्यापकों से अपराधियों जैसा सलूक किया जा रहा है। शिक्षा प्रोवाइडर यूनियन के जिला प्रधान गुरसेवक सिंह फूल के घर में मारे गए छापेमारी से सहयोगी संगठनों में भारी रोष है। एसएसए अध्यापक यूनियन के जिला प्रधान अपरअपार सिंह जिला प्रधान बेअंत सिंह फूलेवाला, बीएड फ्रंट के पंजाब प्रधान दविंदर सिंह, जिला प्रधान कर्मजीत सिंह जलाल, ईटीटी के जिला प्रधान गुरमुख सिंह, डीटीएफ के जिला प्रधान परमजीत सिंह रेशम सिंह, बीएड टेट पास यूनियन के जिला प्रधान हरजीत सिंह, ईजीएस एआईई एसटीआर के जिला प्रधान वीरपाल कौर ने गैर संवैधानिक तौर पर की गई छापेमारी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सरकार अपना तानाशाही रवैया त्याग कर शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापकों को जल्द ही रेगुलर करे। नान टीचिंग स्टाफ के जिला प्रधान दीपक ने भी सरकार के इस तानाशाही रवैये की निंदा करते चेतावनी दी कि पुलिस की शह पर सरकार जितना चाहे जुल्म कर ले पर वे अपने अधिकारों के लिए चट्टान की तरह डटे हैं और अपनी मांग मनवाकर ही दम लेंगे।
लुधियाना-चंडीगढ़ रोड किया था जाम
गुरसेवकफूल ने कहा कि स्थायी नौकरी को लेकर 86 दिनों से मोहाली धरने में बैठे शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापकों को पुलिस ने जबरदस्ती धरना उखाड़कर पंजाब भर में विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया जबकि 7 फरवरी को पुलिस के सख्त पहरे के बावजूद भी शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापकों ने भारी संख्या में लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर जाम लगाया और टंकी पर भी चढ़े। रोपड़ मोहाली प्रशासन ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसके संधू डीजीएसई से बातचीत करवाकर एक महीने में रेगुलर करने के नोटिफिकेशन पर मोहाली धरना दोबारा लगवा दिया।