रेलवे में प्रस्तावित हड़ताल के पक्ष में कर्मचारी
बठिंडा| सातवेंवेतन आयोग की सिफारिशें कर्मचारियों की मांगों के अनुरूप लागू होने पर ज्यादा रेलवे कर्मचारी अप्रैल में प्रस्तावित हड़ताल के समर्थन में हैं। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की तरफ से बठिंडा सेक्शन में करवाई गई वोटिंग के परिणाम में इसकी पुष्टि हुई है। यूनियन के ट्रैफिक ब्रांच के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि मतदान में बठिंडा सेक्शन के यूनियन के 2500 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमें से 99 प्रतिशत ने वेतन आयोग के संबंध में कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में हड़ताल करने की सहमति दी है। सचिव संजीव कुमार के अनुसार रेलवे कर्मचारियों ने हड़ताल के संबंध में नेशनल ज्वाइंट काउंसिल फोर एक्शन का गठन किया है। इसमें प्रत्येक यूनियन हड़ताल पर कर्मचारियों की राय जानने के लिए वोटिंग करवा रही है। काउंसिल सभी यूनियनों की राय के आधार पर 11 मार्च को सरकार को हड़ताल का नोटिस देगी। इसके बाद 11 अप्रैल को हड़ताल प्रस्तावित है। वहीं बठिंडा में नाॅर्दन रेलवे मेन्स यूनियन की मेन ब्रांच की तरफ से हड़ताल को लेकर शुरू की गई वोटिंग में सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
शुक्रवार को बठिंडा में नार्दन रेलवे मैन्स यूनियन की मेन ब्रांच की तरफ से हड़ताल को लेकर शुरू की गई वोटिंग में भाग लेते हुए कर्मचारी।