गुरु नानक पुरा में कुत्ते से लोग परेशान दर्ज करवाई शिकायत
बठिंडा| गुरुनानक पुरा में श्री गुरुद्वारा साहिब वाली गली में आवारा कुत्तों को लेकर लोगों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि गली में पिछले एक माह से एक कुत्ते का आतंक है जो 6 लोगों को काट चुका है लेकिन इसे पकड़ने में जहां नगर निगम नाकाम हो रहा है वहीं पुलिस भी इसमें किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही है। शुक्रवार को रणधीर सिंह पुत्र जरनैल सिंह को कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर कुत्ते को संभालने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दी। पुलिस ने इस बाबत शिकायत नंबर 982 लिखकर पीसीआर कर्मचारियों को मौके पर भेजा। पीसीआर कर्मी सुखमंदर सिंह ने कहा कि मामला आवारा कुत्ते का है जिसमें पुलिस कुछ कार्रवाई नहीं कर सकती है सो नगर निगम इस मामले में कुत्ते को पकड़ने का काम कर सकती है जिसके बारे में निगम को सूचित किया जा रहा है। वही लोगों ने चेतावनी दी कि अगर कुत्ते के आतंक से जल्द मुक्ति नहीं दी गई तो वह प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।