पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • चार साथियों को गिरफ्तार करने पर भट्ठा मजदूरों ने मरणव्रत किया शुरू

चार साथियों को गिरफ्तार करने पर भट्ठा मजदूरों ने मरणव्रत किया शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासनसे न्याय की दुहाई लगाकर डीसी कार्यालय के बाहर धरना दे रहे ईंट भट्ठा मजदूरों के अग्रणी पंक्ति के चार मेंबरों को पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया, इससे गुस्साए मजदूरों ने मरणव्रत शुरू कर दिया। धरने पर बैठे यूपी के 8 मजदूर परिवारों का आरोप है कि महराज रोड स्थित ईंट भट्ठा सुप्रीम ब्रिक्स इंडस्ट्रीज ने उन्हें बंधुआ बनाया, भट्ठा मजदूरों ने प्रशासन पर भट्ठा मालिकों का पक्ष लेने के भी आरोप लगाए हैं।

शुक्रवार को मिनी सचिवालय के बाहर धरना लगा रहे जगसीर सिंह, अवतार सिंह, जसपाल सिंह, भीम सिंह को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया और उन्हें खदेडऩे का प्रयास किया। पुलिस बल के आगे मजदूर कमजोर रहे और तितर-बितर हो गए। पुलिस की इस कार्यवाही से खफा होकर ईंट भट्ठा मजदूरों ने मिनी सचिवालय के अंबेडकर पार्क में मरणव्रत शुरू कर दिया। मरणव्रत पर बैठे जय सिंह फिल्लौर ने कहा कि इंसाफ मिलने पर उनका अनशन जारी रहेगा। यूपी के शाहजहांपुर जिले के कलाम निवासी ओंकार सिंह, जलालाबाद निवासी नेतरपाल, बेगराम, रामकिशोर, धर्म सिंह अन्य ने बताया कि वे जमादार संजय कुमार के जरिए दीवाली के दिनों में सुप्रीम ब्रिक्स इंडस्ट्री पर दिहाड़ी करने आए थे। भट्ठे पर आने के बाद उन्हें मजदूरी का पैसा नहीं दिया गया। मांगे जाने पर हर बार टकराया जाता रहा और उन्हें काम छोड़कर जाने भी नहीं दिया गया। भट्ठा मालिका से हिसाब करने को कहने पर मजदूरों की तरफ ही बकाया बताकर मजदूरी देने से इनकार कर दिया। मजदूर धर्म सिंह ने बताया कि कुछ महिला मजदूरों से मारपीट भी की गई, इस तरह जोर-जबरदस्ती से भट्ठा मालिक उनसे कम पैसे में बंधुआ मजदूर की तरह काम करवाना चाहता है।

बंधुआ मजदूर यूनियन के नेता जब अपनी दास्तां सुना रहे थे तो एक महिला ने बताया कि उसके घर में कई दिन से खाना नहीं बना। वह तो भूखी रह सकती है मगर बच्चों को कैसे भूखा रखे। इसके बाद वह रोने लगी। फोटो: अश्वनी काका।

मजदूरों को समझाने के लिए पहुंचे तहसीलदार।

खबरें और भी हैं...