बठिंडा-सूरतगढ़ ट्रैक का जल्द ही होगा इलेक्ट्रिफिकेशन : जीएम
बठिंडा |सूरतगढ़ कीओर जाने वाले रेलगाडिय़ां जल्द ही बिजली से चलेंगी, बठिंडा-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक का इलेक्ट्रिफिकेशन किया जा रहा है, रेलवे बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है। मुसाफिरों के लिए यह खुशी की खबर नार्थ-वेस्ट के जनरल मैनेजर अनिल सिंघल ने दी। उन्होंने बताया कि जनता की मांग पर बाड़मेर-कालका-हरिद्वार लिंक ट्रेन में एक कोच भी बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं जबकि निकट भविष्य में 2 कोच और बढ़ाए जाएंगे ताकि यात्रियों को परेशानी हो। वे शुक्रवार को सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का उद्घाटन करने आए थे, इस दौरान उनके साथ बीकानेर मंडल प्रबंधक राजीव सक्सेना सहित हेड आफिस मंडल से आए रेलवे के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
दोहरीकरणअभी नहीं, दो लंबी दूरियों की गाड़ियों का प्रस्ताव
बठिंडा-सूरतगढ़रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण पर जीएम ने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं हैं। उन्होंने बताया कि बीकानेर-बांद्रा बीकानेर हावड़ा ट्रेनों को श्रीगंगानगर तक जम्मू तवी-बठिंडा ट्रेन को सूरतगढ़ तक बढ़ाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भिजवा दिया है, बोर्ड इस पर निर्णय लेगा।