नहरी खाल बंद कर जगह पर जबरन कब्जे का आरोप
बठिंडा| गांवनथाना में नहरी विभाग की जमीन पर जबरन कब्जे के प्रयास में नथाना पुलिस ने बाप बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी बाप बेटे अभी फरार है। पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में सुखमंदर सिंह निवासी गोबिंदपुरा ने बताया कि लक्ष्मण सिंह तथा उसके बेटे जगसीर सिंह निवासी गोबिंदपुरा ने गांव से गुजरती नहरी खाल बंद कर साझी पगडंडी कोठा बनाकर जगह पर अवैध रूप से कब्जे का प्रयास किया। जब उसने आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी बाप बेटे पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।