पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • सरकारी स्कूलों में बच्चों को साफ पानी देने के लिए भरे सैंपल

सरकारी स्कूलों में बच्चों को साफ पानी देने के लिए भरे सैंपल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| स्वास्थ्यविभाग की टीम ने मुहिम चलाकर जिलेभर में कई सरकारी स्कूलों में पानी के सैंपल भरे। इस दौरान कई स्थानों में पानी की व्यवस्था सही नहीं होने पर स्कूल प्रबंधकों को चेतावनी भी दी गई है।

सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. सुखजीत सिंह की अगुवाई में एक टीम ने भाईरूपा के पीएचसी भाईरूपा, सरकारी एलिमेंट्री स्कूल लड़के और लड़कियां, सरकारी हाई स्कूल और दफ्तर नगर पंचायत में पानी के सेंपल भरे और उसे जांच के लिए स्टेट पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी चंडीगढ़ में भेज दिया। सेहत इंस्पेक्टर बलवीर सिंह संधू कला और सेहत इंस्पेक्टर मलकीत सिंह के अनुसार पानी की सेंपल की जांच सेहत की बेहतरी के लिए की गई है, क्योंकि शुद्ध पानी की बहुत ही महत्ता होती है। उन्होंने कहा कि इसी तरह का अभियान शहर में भी चलाया जाएगा।

विभाग का मकसद बच्चों को साफ सुधरा पानी देना है। जमीनी पानी में कई गंभीर केमिकल होने के चलते कई बीमारियों का अंदेशा रहता है। इसके लिए स्कूल प्रबंधकों से स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है, वहीं स्कूलों में पानी की टैंकी को समय पर साफ करने समय-समय पर उसकी सफाई की जांच करने की हिदायतें भी दी गई है।

खबरें और भी हैं...