पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • गुरुद्वारा साहिब से गोलक चोरी, सीसीटीवी में कैद

गुरुद्वारा साहिब से गोलक चोरी, सीसीटीवी में कैद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा। बुधवारकी रात गांव मुल्तानिया में स्थित एक गुरुद्वारा से चोरों ने गोलक चोरी कर लिया। चोरों की करतूत गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने इसके आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी शमशेर सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे जब वो और एक अन्य सेवादार करतार सिंह उठे तो देखा तो देखा कि उनके रिहायश वाले गेट को रस्सियों से बांधा हुआ था। रस्सी खोलकर जब वे दरबार साहिब के गेट पर गए तो देखा दरबार साहिब का गेट भी टूटा हुआ था तथा खुला था। अंदर जाकर देखा तो पाया गुरुघर में रखा गोलक वहां से गायब था। गोलक में करीब 7-8 हजार रुपए थे। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दी। कमेटी प्रधान राजपाल सिंह तथा सरपंच शिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी थाना सदर एसएचओ को दी।

फुटेज के आधार पर जांच

पुिलसने जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्तियों के चेहरे सामने रहे है जिन्होंने मुंह ढका हुआ है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...