पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • किरणजीत, जिला सिंह और बच्ची रूथ को श्रद्धासुमन अर्पित

किरणजीत, जिला सिंह और बच्ची रूथ को श्रद्धासुमन अर्पित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीदकिरणजीत कौर ईजीएस एआईई एसटीआर वाॅलंटियरों ने शुक्रवार को टीचर्स होम में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद किरणजीत कौर फरीदकोट, शहीद जिला सिंह मुक्तसर नन्ही बच्ची रुथ के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। वालंटियरों ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों की बदौलत इन्हें अपनी जान की कुर्बानी देनी पड़ी लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं हुआ। अपनी मांगें मनवाने को 2003 से लगातार संघर्ष कर रहे हैं, इन्होंने सरकार विरोधी प्रदर्शन करते हुए मरणव्रत रखे, वाटर वर्क्स की टंकियों पर चढ़े, धरने दिए और अपनी जान तक कुर्बान करनी पड़ी। वालंटियर इनकी इस देन को कभी भुला पाएंगे। उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि शहादतों के बावजूद सरकार पर किसी प्रकार का कोई असर नहीं हुआ और अभी तक वाॅलंटियरों को रेगुलर रोजगार नहीं दिया गया। आज सरकार से हर वर्ग दुखी है। इस दौरान शहीदों के परिवारों को सम्मानित भी किया गया।

टीचर्स होम में किए गए प्रोग्राम को संबोधित कर रही वक्ता।

खबरें और भी हैं...