12 हजार परिवारों को पार्टी से जोड़ा: दीपक
आमआदमी पार्टी की ओर से बठिंडा जोन में शुरू की गई परिवार जोड़ो मुहिम के तहत बठिंडा सेक्टर के बठिंडा, भुच्चो लंबी में भी काम किया जा रहा है। जिस दौरान लोगों का भी अच्छा समर्थन मिल रहा है। इसके लिए पार्टी ने दस टीमों को तैनात किया है। यह लोगों के घर घर जाकर उनकी पार्टी की नीतियों प्रति जागरूक कर रही है। वहीं लोगों को पार्टी के साथ जोड़ रही है।
पार्टी के सेक्टर कोऑर्डिनेटर परिवार जोड़ो दीपक बंसल ने बताया कि पार्टी वर्कर पार्टी की नीतियों को लेकर लोगों को जागरूक करने में लगे हुए हैं। मुहिम को बठिंडा सेक्टर में शुरू हुए करीब एक सप्ताह हो गया है। जिस दौरान लगभग 12 हजार परिवारों को पार्टी से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि यह सारा काम हाइटेक ढंग से किया जा रहा है। इसके लिए मोबाइल एप परिवार जोड़ो भी चलाई गई है।
पार्टी के मेंबर परिवार जोडो मुहिम के तहत प्रचार करते हुए।