मेटिरियल मेन्युफैक्चरिंग एंड क्वालिटी कंट्रोल पर रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए
बठिंडा| महाराजारणजीत सिंह स्टेट टेक्नीकल यूनिवर्सिटी के ज्ञानी जैल सिंह कैंपस ऑफ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस शुक्रवार को शुरू हुई। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से लेटेस्ट डेवलेपमेंट इन मेटिरियल मेन्युफैक्चरिंग एंड क्वालिटी कंट्रोल विषयक कांफ्रेंस में कई देशों के विशेषज्ञों के 117 रिसर्च पेपर प्रस्तुत होंगे। हिंदुस्तान मित्तल एनर्जी लिमिटेड गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी के उपाध्यक्ष इयान थोर्पे ने कहा कि उत्पाद निर्माण के दौरान सुरक्षा मापदंडों को अपनाना जरूरी हैं। इंजीनियर बवनीत सिंह ने बताया कि ऑटोमोबाइल उत्पादों के निर्माण में सड़क सुरक्षा मापदंडों का ध्यान रखना जरूरी हैं।