बच्चों के लिए 110 बैंच बनवाए
शिक्षाविभाग की ओर से अपग्रेड हुए सरकारी सीसे स्कूल जंडांवाला में ग्यारहवीं-बारहवीं कक्षा में बैठने के लिए बैंच नहीं थे। प्रिंसिपल रंधावा सिंह की प्रेरणा से सरपंच लखवीर कौर, अकाली नेता अमरजीत सिंह, नंबरदार बलवीर सिंह एसएमसी, शहीद उधम सिंह क्लब के प्रधान जगसीर सिंह, अंग्रेज सिंह, शाम लाल, नछतर सिंह पंच, संधूरा सिंह पंच, जगरूप सिंह पंच, मनदीप सिंह पंच, कश्मीर कौर पंच, रेशम सिंह पंच, गुरसेवक सिंह प्रधान, चंद सिंह ढिल्लों पाल सिंह पूर्व पंच, गुरनाम सिंह, लखवीर सिंह, गुरनाम सिंह फौजी, महिंदर सिंह पूर्व सरपंच, जसवीर सिंह पूर्व सरपंच, मेजर सिंह आदि गणमान्य नागरिकों ने 75 हजार रुपए एकत्र करके स्कूल के अध्यापकों के लिए टेबल स्टूडेंट्स के लिए 110 सिंगल बैंच बनवाए। इस काम के लिए स्कूल विकास कमेटी फंड के इंचार्ज लेक्चरर राकेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा। स्कूल के इस बहुमूल्य काम के लिए प्रीत बेदी, मुकेश कुमार, वीना रानी, राजिंदर कुमार, रीटा रानी, बहादर सिंह, प्रोमिला देवी, जसविंदर सिंह, नीरू गोयल, गुरमीत कौर, मीनू बाला आदि ने सहयोग दिया।