क्या सुधरेंगे वार्डों के बिगड़े हालात
भास्कर मंच
^सब कमियों को सहन किया जा सकता है पर साफ पानी की कमी को सहन नहीं किया जा सकता। वाटर सप्लाई जरूर हमारे वार्ड में है पर आरओ नहीं लगा है। जिसके चलते लोगों को काफी दूर जा कर दूसरे वार्ड से आरओ का पानी लाना पड़ रहा है। वार्ड में आरओ तुरंत लगे, यह सभी लोगों की मांग है। दर्शनसिंह, निवासी वार्ड नंबर 05
^वार्ड नंबरपांच में कोई भी धर्मशाला नहीं है। धर्मशाला के लिए जमीन अलाट आज तक नहीं की जा सती है। वहीं वार्ड में सफाई की व्यवस्था भी उचित नहीं है। वहीं सड़कों की हालत भी ठीक ठाक सी है। हम उम्मीद लगा कर बैठे है कि नई नगर निगम का सदन बने हमारी परेशानी दूर हो सके। यादविंदरसिंह, निवासी वार्ड नंबर 05
^वार्ड नंबर पांच में कैंसर रोगी की संख्या 15 है। यह सब साफ पानी मिलने से हो रहा है। आरओ सिस्टम हमारे वार्ड में नगर निगम के शासनकाल के दौरान नहीं लग सका है। हम उसी पार्टी को वोट डालेंगे जो यह वायदा करे कि उनके वार्ड में रही कमियों को दूर करेगा। जसबीरसिंह, िनवासी वार्ड नंबर 05
^हमारे वार्ड में सरकारी कोई भी डिस्पेंसरी नहीं है। सस्ता उचित इलाज मिल सके इस के लिए जरूरतमंद लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल काफी दूर तक जाना पड़ता है। वार्ड में सफाई की व्यवस्था भी सही नहीं है। इसमें सुधार की जरूरत है। ग्रीनरी की भी कमी गलियों में खल रही है। परमिंदरसिंह, िनवासी वार्ड नंबर 05
^सेहत सुविधा हासिल करने के लिए हमें दूसरी जगह की डिस्पेंसरी में जाना पड़ता है। वार्ड नंबर पांच में तो कोई सरकारी डिस्पेंसरी है ही कोई धर्मशाला। सड़कें की मरम्मत होना भी बाकी है। नगर निगम के सही मायने का पता तब ही चलेगा जब हमें सभी सुविधाएं मिल सकेगी। सर्बजीतसिंह, निवासी वार्ड नंबर 05
^वार्ड में कई जगह पर सफाई का हाल बुरा है। वार्ड में जगह-जगह आवारा जानवरों की भी भरमार हमारे वार्ड में है। गलियां साफ सुधरी रहे इस के लिए नगर निगम को उचित प्रबंध करने होंगे। नया नगर निगम का सदन हमारे लिए क्या तोहफा ले कर आएगा इस बात का इंतजार सभी कर रहे है। हरदेवसिंह, निवासी वार्ड नंबर 05
^हमारे वार्ड के लोगों को आरओ का पानी हासिल करने के लिए वार्ड नंबर छह के आरओ सेंटर पर जाना पड़ता है। यह परेशानी बहुत बड़ह है। हर आदमी अपने घर में आरओ सिस्टम नहीं लगा सकता है। आरओ लगाना चाहिए। हमारे वार्ड के साथ पिछले नगर निगम ने सौतेला व्यवहार किया। गमदूरसिंह, निवासी वार्ड नंबर 05
^हमारे वार्ड में तो धर्मशाला बनी हुई है ही कोई कम्युनिटी सेंटर हॉल बन सका है। आज के समय में यह भी एक जरूरी चीज बन चुकी है। इसके अलावा अन्य कई समस्याएं भी हैं। नए सदन बनने के बाद हमारी परेशानियों का कितना हल हो सकेगा यह तो भविष्य ही तय कर सकेगा। कुलभूषणशर्मा, निवासी वार्ड नंबर 05
^वार्ड पांच ऐसा है शहर में जहां पर आरओ सिस्टम आज तक नहीं लग सका है। दूषित पानी पीने से लोगों की सेहत खराब हो रही है। नगर निगम ने हमारे वार्ड में आरओ सिस्टम क्यों नहीं लगवाया आज तक यह बात हमें समझ नहीं सकी है। आरओ सिस्टम क्या लगेगा यह आने वाली नई सदन ही बता सकेगी। दर्शनशर्मा, िनवासी वार्ड नंबर 05
^मेन सड़क की हालत सही नहीं है। वहीं कई गलियों को फिर से रिपेयर किया जाना है। निगम वह सब टैक्स शहरवासियों से वसूल रहा है पर सुविधा नहीं दे रहा है। मेरे वार्ड में ड्रेनेज की सुविधा सही नहीं है बारिश के समय परेशानी हो इस के लिए ड्रेनेज को सुधारना होगा। नवीसारवाल, निवासी वार्ड नंबर 04
^हर गली में बिजली की तारे सही सिस्टम से नहीं लगी है। वहीं स्ट्रीट लाइटों को भी बदलने की जरूरत है। वार्ड में आवारा पशु ज्यादा हैं जोकि हादसे का सबब कभी भी बन सकते हैं। वार्ड साफ सुधरा रहे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े। गुरसेवकसिंह, वासी वार्ड नंबर 04।
^वार्ड नंबर चार में सरकारी डिस्पेंसरी नहीं है। बीमार लोगों को सिविल अस्पताल या फिर दूसरी जगह बनी डिस्पेंसरी में जाना पड़ता है। हमारी मांग तो यह है कि सबसे पहले हमारे वार्ड में सरकारी डिस्पेंसरी बने ताकि लोगों को सेहत सुविधा मिल सके। राधे,निवासी वार्ड नंबर-04
^हम चाहते हैं कि हमारा वार्ड दूसरे सभी वार्ड से अलग दिखे। इसके लिए सफाई,पानी की उचित सप्लाई अच्छी सड़कों की जरूरत है। निगम का नया सदन ये सब सुविधाएं प्रदान करवा दे यही उम्मीद हम लगा रहे हैं। सफाई चौबीस घंटे रहे ताकि बीमारी फैल सके। इंद्रजीतसिंह, निवासी वार्ड नंबर 04
^वार्ड नंबर चार में ढेर सारी परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। वार्ड में कहीं भी डस्टबिन नहीं है। सफाई का प्रबंध भी पूरा नहीं है। बिजली की तारे भी आड़ी तिरछी पोलों पर लगी हुई है। गलियों की सड़कों को एक बार फिर से नई बनाने की जरूरत है। बाबूलाल, निवासी वार्ड नंबर 04
^बठिंडा को नगर निगम का दर्जा मिले कई साल हो चुके हैं। निगम ने जो सहुलियतें दिलवानी होती है वह सभी वार्ड के बाशिंदों को नहीं मिल पा रही है। वार्ड में अभी काफी काम होने पेंडिंग है। बार्डबंदी में फेरबदल बेशक हो गई है सुविधाओं में फेरबदल हो यही चाहते हैं। सतपालसिंह, निवासी वार्ड नंबर 04
^वार्ड नंबर चार में कम्युनिटी सेंटर की बेहद जरूरत है। वहीं आरओ एक और लगना चाहिए ताकि लोगों को साफ पानी हासिल करने के लिए दूर तक जाना पड़े। सफाई की खातिर डस्टबिन होना भी हर गली में जरूरी है। मूलभूत सुविधा नगर निगम बनने के बाद भी नहीं मिल सका। मनीषसारवाल, निवासी, वार्ड नंबर 04
^वार्ड में कोई भी सरकारी स्कूल नहीं है। जो लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़वाना चाहते हैं उन्हें काफी दूर जाना पड़ता है। अधिकांश सड़कों की हालत भी बदतर बनी हुई है। सफाई प्रॉपर ढंग से नहीं होती। महानगर वासी फिलिंग नहीं रही है। सुखदीपकौर, निवासी वार्ड नंबर 04
^ बारिश के दिनों में वार्ड की गलियों की हालत देखते बनती है। पानी निकासी के लिए उचित ड्रेनेज की व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते वार्डवासियों को परेशानी होती है। वार्ड में आवारा पशुओं की भरमार है। इनसे निजात मिलनी चाहिए। सोनू,निवासी वार्ड नंबर 04
^हमारे वार्ड में सफाई की व्यवस्था उचित नहीं है। वार्ड के हर कोने में गंदगी देखी जा सकती है। वार्ड साफ सुधरा हो लोग उसकी मिसाल दें मेरे वार्ड में सफाई की व्यवस्था इस प्रकार हो। इसके अलावा आवारा पशुओं की भी भरमार हैं। वार्डवासी लंबे समय से इन समस्याओं से मुक्ति चाहते हैं। निगम को लोगों को इनसे राहत देने का प्रयास करना चाहिए। सुखदेवसिंह, वासी वार्ड नंबर 04
बाशिंदों की आवाज
वार्ड की बात (4,5,6)
^आवारा पशु हमारे वार्ड में हर समय घूमते रहते हैं। 22 फरवरी को नगर निगम के चुनाव होने जा रहा है। नगर निगम को सभी जरूरी सुविधाएं देनी चाहिए। सफाई का उचित प्रबंध गलियों की फिर से रिपेयर करने की जरूरत हमारे वार्ड में है। पार्क भी सभी जगह होनी चाहिए। राजकुमार, निवासी वार्ड नंबर 06
^ग्रीन एवेन्यू की गली ठीक नहीं है। खराब सड के हादसों को दावत दे रही है। आवारा पशु की भरमार भी हमारे वार्ड में है। इन से निजात नगर निगम को दिलवानी चाहिए। नए नगर निगम के सदन एमसी से ढेर सारी उम्मीद हम लगा कर बैठे हैं कि परेशानी कम होगी। मनजीतकौर, निवासी वार्ड नंबर 06
^पॉश एरिया में वार्ड नंबर छह की गिनती होती है। इसके बावजूद भी कई सुविधाएं नहीं मिल रही है। वाटर सप्लाई की पाइप को बदलने की जरूरत है। सड के जो कुछ दिन पहले बनी थी। उनकी हालत पहले के जैसे खस्ता हो चुकी है। आवारा पशु से भी निजात चाहिए। अशोककुमार हैप्पी, निवासी वार्ड नंबर 06
^वाटर सप्लाईकी पाइप छोटे साइज की पड़ी हुई है। पानी का प्रेशर सही ढंग से नहीं आता है पानी की कमी रहती है। अबादी बढ़ रही है ऐसे में पानी की पाइपों को बदलना बेहद जरुरी है। ताकि पानी की सप्लाई ठीक हो। सफाई के भी उचित प्रबंध हो। मुनीशवासी, निवासी वार्ड नंबर -06
^वार्ड नंबर छह की कुछ गली को ठीक करना बेहद जरूरी है। सफाई के प्रबंध भी सही है। रही बात आवारा जानवरों की यह तो हादसे का कारण बनती है। निगम को इनके बारे में भी सोचना चाहिए। पानी की पाइपों को समय के अनुसार बदलने की तुरंत जरूरत है। रमासिंगला, निवासी वार्ड नंबर 06
^बस स्टेंडनया बनना था। इस के लिए जगह भी छोड़ी गई है। यहां पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। जब तक बस स्टेंड नहीं बनता तब तक खाली जगह को किसी और काम के लिए इस्तेमाल किया जाए। सफाई के प्रबंध होने जरुरी है। मलकीतसिंह, निवासी वार्ड नंबर -06
^हमारे वार्ड में सीवरेज सिस्टम भी ठीक करने की जरूरत है। ड्रेनेज सिस्टम का भी प्रबंध हो। वार्ड में कई जगह गंदगी है। सफाई प्रबंध स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाने की जरूरत है। महंगे एरिया में रहने के बावजूद सुविधाएं कम है। इन्हें बेहतर करने की जरूरत है। रीतूसिंगला, निवासी वार्ड नंबर 06
^वार्ड नंबर छह के ग्रीन एवेन्यू की गली में डाला गया प्रीमिक्स उखड़ गया है। गली को सही ढंग से नहीं बनाया गया है। गली खराब होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक भी कई बार हादसे का शिकारा हो चुके हैं। इन्हें ठीक करने की जरूरत है। रतनपुरा, निवासी वार्ड नंबर -06
बठिंडा नगर निगम के चुनाव 22 फरवरी को होने जा रहे हैं। नगर निगम का नया सदन क्या वार्डों की नुहार बदल सकेगा या फिर लोगों की परेशानी उसी प्रकार बरकरार रहेगी। इस बात का जवाब हर शहरी जानना चाहता है। वार्ड की सूरत बदल सके इस बात की उम्मीद लेकर वार्डवासी फिर से वोटिंग करने को तैयार है। दैनिक भास्कर की टीम ने वार्डवासियों की परेशानी को जानने के लिए शहर के वार्ड नंबर 4,5 6 का दौरा किया। इस दौरान उक्त वार्डों के बाशिंदों ने अपनी समस्याएं गिनाने के साथ-साथ निगम के नए सदन से यह उम्मीद जताई कि आने वाला नगर निगम चुनाव उनके वार्ड में बदलाव लाएगा। (इनपुट : राजेश नेगी, एसएस सोनू)