पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

4 वर्षीय बच्ची छत से गिरी, गंभीर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवारको जहां शहर में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में चारों ओर लोग पतंगबाजी का लुत्फ उठा रहे थे वहीं दूसरी ओर रामबाग रोड पर एक चार वर्षीय बच्ची पतंगबाजी के दौरान नीचे गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बच्ची को तुरंत मोहल्लावासियों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा में पहुंचाया। बच्ची के कंधे पर गंभीर चोट लगी है। रामबाग रोड निवासी प्रीती पुत्री गुरजंट सिंह अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रही थी। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वो नीचे गिरी। हादसे में उसके कंधे तथा सिर पर गंभीर चोट लगी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने बच्ची को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद उसका इलाज शुरू किया गया। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...