पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • म्युनिसिपल काउंसिल गुरुहरसहाय के सहायक आयुक्त का खाता सीज

म्युनिसिपल काउंसिल गुरुहरसहाय के सहायक आयुक्त का खाता सीज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्मचारीभविष्य निधि संगठन की ओर से ईपीएफ के डिफाल्टरों के खिलाफ वसूली अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में विभाग के वसूली अधिकारी कुलदीप भगत के नेतृत्व में अभियान चलाया गया और लंबे समय से पीएफ की राशि का भुगतान करने वाले डिफाल्टर बारेकां के मै. समुंदरी रोडवेज/न्यू सतलुज बस सर्विस के पार्टनर चानन सिंह पुत्र तारा सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए। गिरफ्तारी के समय उन्होंने मौके पर ही पीएफ की पूरी रकम जमा करवा दी। इसके अलावा एक वसूली अधिकारी और 5 प्रवर्तन अधिकारियों की टीम ने फिरोजपुर मोगा जिले के पीएफ डिफाल्टरों के ठिकानों पर छापे मारे तथा करीब 5 लाख रुपए की वसूली की। म्युनिसिपल काउंसिल गुरुहरसहाय के सहायक आयुक्त भगत का खाता सीज करके बैंक से उनकी बनती पीएफ की राशि भी वसूली गई। क्षेत्रिय भविष्य निधि आयुक्त जेपी चौहान ने बताया कि जोनल कमिश्नर बीरबल मीना क्षेत्रिय आयुक्त प्रथम एसके सुमन के निर्देशों पर पीएफ डिफाल्टरों के खिलाफ अभियान शुरू किया जा चुका है। चौहान ने बताया कि अब पीएफ के पैसे जमा करवाने का 5 दिन का ग्रेस पीरियड खत्म किया जा चुका है और पीएफ की राशि महीने की 15 तारीख तक इंटरनेट बैंकिंग द्वारा जमा करवानी होगी।

ईपीएफ एक्ट के तहत कार्यवाही

}संस्थानका बैंक खाता सीज करना।

}संस्थान के मालिक को छह माह तक जेल भेजना

}मालिकों की चल-अचल संपत्ति जब्त कर नीलामी करना

}संस्थान के लेनदार का खाता सीज करना।

खबरें और भी हैं...