पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशा छुड़ाने की आड़ में नशीली दवाएं बेची, काबू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा। गांवकोटड़ा कौड़ा में नशा छुड़ाने का झांसा देकर नशीली दवाएं बेचने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एएसआई कौर सिंह के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव कोटड़ा कौड़ा में रहने वाला बसंत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह खुद को क्वालिफाइड डाक्टर बताता है। आरोपी लोगों को झांसा देता था कि वो नशा करने वाले लोगों का इलाज करता है। इस तरह आरोपी इलाज के नाम पर लोगों को नशीली दवाएं बेचकर ना केवल उनके साथ धोखाधड़ी कर रहा है बल्कि उनकी सेहत से भी खिलवाड़ कर रहा हैै। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के यहां छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...