पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हादसों के जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीबीवाला रोड पर दो मोटरसाइकिल स्कूटर की टक्कर हो गई जिससे दोनों वाहनों के चालक जख्मी हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सहारा लाइफ सेविंग ब्रिगेड कार्यकर्ता रजिंद्र कुमार संदीप गिल घटना स्थल पर पहुंचे। जिन्होंने जख्मी जॉनी पुत्र बहादुर सिंह संदीप सिंह पुत्र राम निवास को अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा बठिंडा बादल रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार डिवाइडर से टकराकर गंभीर जख्मी हो गया। कार्यकर्ता संदीप गिल ने लखविंदर पुत्र लाली सिंह बख्तुआना को अस्पताल में दाखिल करवाया। सनातन धर्म स्कूल गली में एक व्यक्ति गिरकर जख्मी हो गया। सहारा कार्यकर्ता रजिंद्र कुमार ने जख्मी रमाशंकर पुत्र आनंद कुमार यूपी को आपातकालीन कक्ष में दाखिल करवाया। एक अन्य हादसे में रेलवे रोड पट्टा मार्केट में एक व्यक्ति सुरेश कुमार पुत्र जीवन राम सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया।

खबरें और भी हैं...