चाइना डोर से व्यक्ति की नाक कटी
बठिंडा |शहर में बसंत का पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रतिबंधित चाइना डोर का भी जमकर इस्तेमाल हुआ। शुक्रवार दोपहर को माॅडल टाउन वासी एक व्यक्ति की चाइना डोर से नाक कट गई। घायल को एमरजेंसी ब्लड क्लब के मेंबरों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एसडी सैनी ने बताया कि वह मॉडल टाउन फेस वन में रहता है। किसी काम से वह शहर में गया था। दोपहर करीब दो बजे जब वह अपने बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था तो रामबाग रोड के पास अचानक एक चाइना डोर ने उसे अपने लपेटे में ले लिया उसकी नाक पर गहरा कट लग गया। एमरजेंसी ब्लड क्लब के मेंबर ने एसडी सैनी को सिविल अस्पताल की एमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। घायल का इलाज कर रहे डॉ. गुरमेल सिंह ने बताया कि नाक पर डोर से कट लगा है। खून को रोकने के लिए पट्टी कर दी अब काम प्लास्टिक सर्जन का है।