पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रूल्स फॉलो करने वालों को दिया मूवी का टिकट

रूल्स फॉलो करने वालों को दिया मूवी का टिकट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगोंमें यातायात नियमों के पाबंद होने की रुचि बढ़ाने के लिए दैनिक भास्कर एवं क्यू सिनेमा की ओर से रविवार को क्यू सिनेमा के मुफ्त टिकट बांटे गए।

हनुमान चौक और फौजी चौक पर चलाई विशेष कैंपेन के दौरान एसपी सिटी देसराज ने सीट बैलेट पहनने वाले टू व्हीलर ड्राइवर और हेलमेट पहने टू व्हीलर चालक को शाबाशी दी और एप्रिसिएशन के तौर पर क्यू सिनेमा के टिकट दिए।

लगभग अढ़ाई घंटे तक चली इस कैंपेन के दौरान हनुमान चौक के चारों अलग-अलग साइडों से रही कार, स्कूली बस, टाटा ऐज के ड्राइवर के सीट बैलेट लगे होने पर एसपी सिटी देसराज ने ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने पर मुबारक देते हुए शाबाशी दी जबकि क्यू सिनेमा के यूनिट हेड राजकुमार गौतम ने उन्हें सिनेमा के टिकट भेंट किए। वहीं बाइक चलाने पीछे बैठे सवार के हैलमेट पहनने पर दोनों को सिनेमा के टिकट का गिफ्ट दिया। वहीं अंबुजा की स्कूल बस के ड्राइवर के सीट बैलेट लगा होने पर एसपी सिटी देसराज ने जब उनके इस कदम की तारीफ करते हुए सिनेमा के टिकट दिए तो बस में सवार सभी अध्यापकों ने तालियों के साथ इस अभियान का स्वागत किया।

सीट बेलट लगाने पर टिकट देते क्यू सिनेमा के यूनिट हेड राजकुमार गौतम।

हनुमान चौक पर रूल्स फॉलाे करने वालों को टिकट देते क्यू सिनेमा वाले।