टीकाकरण के लिए कर रहे अवेयर
बच्चोंको बीमारियों से बचाने के लिए समय पर टीकाकरण जरूरी है। इसके लिए लोगों को अवेयर करने में लाला चंद 25 साल से जुटे हुए हैं। सेहत विभाग के क्लॉस फोर कर्मचारी लाल चंद हमेशा ऐसा कुर्ता पहनते हैं जिस पर टीकाकरण का महत्व छपा होता है। उनका कहना है कि वे आखिरी सांस तक इस मुहिम में जुटे रहना चाहते हैं। उनका मानना है कि यू मुहिम तभी सफल होगी जब वे अभिभावकर खुद जागरूक होंगे।
जिंदगीका मिशन बनाया लाल चंद ने : गांवचुग्गे खुर्द के रहने वाले 48 साल के लालचंद ने इस मुहिम को अपना मिशन बना लिया है। वे गांव-गांव जाकर बच्चों के टीकाकरण के प्रति जागरुकता फैला रहा है। लालचंद के लिए यह कोई प्रचार का साधन नहीं बल्कि जीवन का वह परम उद्देश्य है। लालचंद ने बताया कि उन्होंने 1980 में सेहत विभाग में ज्वाइन किया था। ड्यूटी शुरू करते ही उसे लाइफ सेविंग वैक्सीन देकर गांव-गांव भेजा जाने लगा। वहां समय पर टीकाकरण होने से बीमार बच्चों को देख उसका दिल पसीज गया उसी दिन से लाल चंद ने ठान लिया कि वह लोगों को टीकाकरण करवाने के बारे में जागरूक करेंगे। उनके कुर्ते पर स्लोगन है आपणे बच्चे नूं 6 मारू रोगां तों बचाउण लई टीके जरूर लगाओ।
मेलोंस्कूलों में जा कर करते हैं प्रचार : लालस्कूलों में जाकर टीकाकरण की जानकारी देते हैं। इतना ही नहीं वह मेले में भी केवल इस लिए जाते है ताकि वे टीकाकरण का प्रचार कर सकें।
बठिंडा के लाल चंद साइकिल पर सवार हो कर टीकाकरण के बारे में लोगों को जागरुक करते हुए।