- Hindi News
- 90 वाॅलंटियरों ने तीन पार्कों में सफाई कर लगाए पौधे
90 वाॅलंटियरों ने तीन पार्कों में सफाई कर लगाए पौधे
गुरप्रेम लहरी | बठिंडा gurprem.lehri@dbcorp.in
मालवाकॉलेज के एनएसएस के दो यूनिटों के 90 वॉलंटियर्स ने रविवार को भास्कर के समाधान मिलजुलकर अभियान के तहत शहर के तीन पार्कों को अपडेट किया। प्रोग्राम अफसर मनप्रीत टिवाणा और रमनदीप कौर की अगुवाई में वॉलंटियर्स ने सबसे पहले शिव कॉॅलोनी सराभा नगर के साझे पार्क में तीन घंटे तक साफ सफाई की। पार्क में जगह जगह पर गंदगी के ढेर लगे हुए थे और ऊंची नीची जगह थी, जिस संवार कर घूमने लायक बना दिया। अब अगले फेज में पार्क में पौधे लगाए जाएंगे।
भाईघन्हैया पार्क
वॉलंटियर्सने नामदेव रोड की गली नंबर आठ में स्थित भाई घन्हैया पार्क में साफ सफाई की। इन्हें देख आसपास के लोग घरों से बाहर गए और इनके काम की प्रशंसा की। कुछ ही देर में भाई घन्हैया वेलफेयर सोसायटी के प्रधान बलवीर सिंह अन्य पदाधिकारी भी पार्क में पहुंचे। उन्होंने वॉलंटियर्स के लिए ब्रेड चाय का प्रबंध किया। सोसायटी के लोगों ने बताया कि वे पार्क को मेनटेन करना चाहते थे लेकिन प्रर्याप्त फंड नहीं था लेकिन अब वे पार्क को मेनटेन रखेंगे।
वाॅलंटियरोंलिए सेवन डी सिनेमा में शो फ्री
पेनिनसुलामाल में स्थित सेवन डी सिनेमा के मालिक हेल्प वेलफेयर सोसायटी के प्रधान भास्कर ग्रीन फोर्स के सदस्य सुमित ढींगरा ने वाॅलंटियरों के लगन से खुश होकर अपने सिनेमा में फ्री फिल्म दिखाने का एेलान किया। उन्होंने कहा कि वालंटियरों ने एक ही दिन में तीन पार्कों की तस्वीर बदल कर रख दी।
पार्क को संभालेगा दिल्ली हार्ट इंस्टीट्यूट
दिल्लीहार्ट इंस्टीट्यूट के मालिक डॉक्टर नरेश की प|ी ने कहा कि सराभा नगर के पार्क की वे संभाल करेंगे। इस पर आने वाला सारा खर्च वे ही उठाएंगे।
लोग बोले-भास्कर की मुिहम रंग ला रही है
ग्रीनफोर्स मेंबर ऊषा शर्मा ने कहा कि कोई भी सामाजिक मुद्दा हो, उसमें भास्कर हमेशा आगे रहा है। इसमें भले ही बेटी बचाने का अभियान हो, या फिर पानी बचाने का और अब पार्कों को डेवलप करने का मुद्दा, इसमें भी भास्कर की पहल सराहनीय है। हम सब भास्कर के साथ हैं।
^हम अपने पार्क के प्रति पहले से ही गंभीर हैं। पार्क में हमने लाइब्रेरी खोली हुई है। अब इसकी अच्छी तरह से सफाई हो गई है। इसमें पौधे लगा कर हम पार्क को मेनटेन कर लेंगे। सुरिंदरसिंह मान, प्रधान, शहीद भगत सिंह क्लब
^भास्कर के सहयोग से हमारा पार्क सुंदर बन गया है। इसके लिए हम भास्कर को के आभारी हैं। बलवीरसिंह, प्रधान, भाई घन्हैया पार्क वेलफेयर सोसायटी
घन्हैया पार्क के बाद वॉलंटियर्स नामदेव रोड पर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में पहुंचे। यहां वालंटियरों ने लाइब्रेरी की सफाई की और पौधों में पानी डालने के लिए गड्ढे खोदे। फूलों के पौधे लगाने के लिए क्यारियां तैयार की। इस पार्क की संभाल आस वेलफेयर सोसायटी कर रही है। सोसायटी के प्रधान सुरिंदर सिंह मान ने दैनिक भास्कर मालवा कॉलेज का आभार जताया।
ये हैं वे वॉलंटियर्स जिन्होंेने रविवार को भास्कर मुहिम के साथ जुड़कर शहर के तीनों पार्कों में सफाई कर पौधे लगाए।
शहीद भगत सिंह पार्क में सफाई करती मालवा कॉलेज की वॉलंटियर्स।
शिव कालोनी के पार्क में फूलों के पौधे लगाने के लिए जमीन की खुदाई करते वाॅलंटियर।
आजाद नगर के पार्क मंे लगाए पौधे।