पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस कर्मचारी पर मारपीट का आरोप

पुलिस कर्मचारी पर मारपीट का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | एकपुलिस कर्मचारी परे पड़ोसी को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। जख्मी को घरवालों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने पीड़ित व्यक्ति की हालत को देखकर उसकी एमएलआर बनाकर संबंधित थाने को कार्रवाई के लिये भेज दिया है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में दाखिल मोहन लाल गर्ग निवासी परसराम नगर ने बताया कि उनके घर के सामने पंजाब पुलिस का एक कर्मचारी रहता है, जिसने शुक्रवार को उसके घर के साथ खाली पड़े एक प्लाट को खरीदा है। मोहन लाल के मुताबिक उनके इलाके में सीवरेज व्यवस्था ना होने के कारण उनके घर के पानी की निकासी उक्त खाली प्लाट में होती थी। शनिवार को उक्त कर्मचारी प्लाट में मिट्टी डालकर उनके घर के पानी की निकासी बंद कर रहा था। इस पर उसने पुलिस कर्मचारी से कहा कि वो कुछ दिन रूक जाए पानी की निकासी बंद ना करें। जिससे की वह अपने घर के पानी की निकासी का कोई प्रबंध कर सके। परंतु इतना सुनते ही उक्त पुलिस कर्मी ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान उसकी प|ी भी बाहर गई और दोनों ने मिलकर मारपीट की। जैसे-तैसे कर उसने अपने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। इस संबंध में जब थाना कैनाल कॉलोनी से पूछा गया, तो उनका कहना था कि उनके पास ऐसा कोई रूका नहीं आया है। यदि आता है, तो कार्रवाई की जायेगी।