गुरमेल सिंह यूनियन के प्रधान नियुक्त
बठिंडा| एससीबीसीअध्यापक यूनियन का चुनाव सरपरस्त मुलागर सिंह पटियाला की देखरेख में सरकारी सेकेंडरी स्कूल जवाहर नगर में हुआ। इस चुनाव में गुरमेल सिंह चंदड़ मालेरकोटला को प्रधान, स्वर्ण सिंह कल्याण को महासचिव, दर्शन सिंह पटियाला को सीनियर उप प्रधान, परमिंदर सिंह गुरदासपुर को मुख्य प्रबंधक, दर्शन सिंह हमीरगढ़ बठिंडा को सचिव, बलवीर सिंह कमांडो जंगीराना बठिंडा को प्रेस सचिव चुना गया। इसके अलावा जरनैल सिंह फतहगढ़, बलविंदर सिंह पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया।