झगड़े में युवक हुआ जख्मी
बठिंडा | स्थानीयहनुमान चौक में शुक्रवार रात को कुछ युवकों के झगड़े में एक युवक बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। घटना की सूचना मिलने पर नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्य एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे तथा जख्मी बंटी पुत्र हमीर सिंह निवासी गुरू की नगरी को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। झगड़े की वजह रंजिश है।