जयवीर सिंह इकाई के प्रधान नियुक्त
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद डीएवी कॉलेज ईकाई द्वारा 2014-15 की टीम का ऐलान किया गया। इसमें जय वीर सिंह को प्रधान, नवजोत सिद्धू को वाइस प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी में एबीवीपी की शानदार जीत के लिए विद्यार्थियों का मुंह भी मीठा करवाया गया। एबीवीपी के पूर्व प्रदेश मंत्री आशुतोष तिवाड़ी ने कहा कि एबीवीपी जम्मू से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे देश में काम करती है। उन सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है एबीवीपी दिल्ली में चारों सीटें जीत गई है एनएस (कामर्स) की छात्रा विंग का नामो निशान तक खत्म हो गया है। इस मौके पर डीएवी कॉलेज के पदाधिकारियों ने बताया कि वह कॉलेज का नशामुक्त बनायेंगे। यहां सुक्खी ढिल्लों, जसप्रीत, सहज ढिल्लों, लाली रोमाणा, गुरविंद्र ग्रेवाल, अवतार, गुरप्रीत औलख, गुरपाल सिद्धू, ऋषि तिवाड़ी, संदीप आदि मौजूद थे।