- Hindi News
- बीडीपीओ दफ्तरों पर रोष धरना 22 सितंबर से
बीडीपीओ दफ्तरों पर रोष धरना 22 सितंबर से
विभिन्नमजदूर संगठनों के नेताओं की एक बैठक देहाती मजदूर सभा के जिला प्रधान कामरेड मिट्ठू सिंह घुद्दा की प्रधानगी में शनिवार को हुई। बैठक में उपस्थित राज्य के आठ मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर 22 से 26 सितंबर तक फूल, नथाना, संगत मंडी, तलवंडी साबो बठिंडा के बीडीपीओ दफ्तरों के सामने रोष धरना लगाकर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से पंजाब सरकार को मांग पत्र भेजने का फैसला लिया गया। देहाती मजदूर सभा के राज्य कार्यकारिणी के मेंबर महिपाल ने बताया कि मजदूर संगठनों के सांझे मोर्चे द्वारा पिछले 16 अगस्त को देशभक्त यादगार हाल जालंधर में आयोजित कन्वेंशन में क्रमवार सांझा संघर्ष लड़ने का आह्वान किया गया था। इसके पहले पड़ाव के तहत पंजाब के सभी बीडीपीओ दफ्तरों के सामने 22 से 26 सितंबर तक रोष-धरने लगाने का फैसला लिया गया है। बठिंडा जिले में उपरोक्त पांच ब्लॉकों में धरने दिए जाएंगे। मजदूर नेता ने कहा कि रोष-धरने के दौरान मजदूरों की मांगों के साथ-साथ लोकतांत्रिक ढंग तरीकों से संघर्ष लड़ने के प्राथमिक हक को छीनने वाले निजी सरकारी जायदाद नुकसान रोको बिल 2014 को रद्द करने की मांग भी जोर-शोर से उठाई जाएगी।