पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वृद्धा बोली चाय में दिया जहर, पर्चा

वृद्धा बोली-चाय में दिया जहर, पर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| एकवृद्ध महिला ने अपनी पौत्रवधू पर अपने मायके परिवार के साथ मिलकर उसे जान मारने की नीयत से उसकी चाय में कोई जहरीली चीज मिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर पौत्रवधू समेत उसके मायके परिवार चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुरदीप कौर प|ी करतार सिंह वासी दशमेश नगर रामपुरा मंडी ने थाना सिटी रामपुरा में दर्ज शिकायत में बताया कि उनकी पौत्र वधू अमनदीप कौर ने विगत 2 सितंबर को अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसे जान से मारने की नीयत से उनकी चाय में कोई जहरीली वस्तु मिला दी, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, तब जाकर उनकी जान बची। गुरदेव कौर के अनुसार, अमनदीप घरेलू झगड़े के चलते ससुराल छोड़कर अपने मायके चली गई थी। जिसके लिए अमनदीप उनको जिम्मेदार मानती थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने अपने मायके परिवार के साथ मिलकर उनकी चाय में कोई जहरीली वस्तु मिला दी। पुलिस ने गुरदेव कौर की शिकायत पर उनकी पौत्र वधू अमनदीप कौर, उसकी बहन रानी कौर, अमनदीप की माता तेज कौर भाई छिंदी सिंह वासी रामपुरा के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।