सरकार ने गरीबों को अनदेखा किया : गहरी
लोकजनशक्ति पार्टी द्वारा जनशक्ति मिस्त्री मजदूर सभा का गठन करके टीचर्स होम में कांफ्रेंस की गई। यहां मुख्य मेहमान लोक जनशक्ति पार्टी के राज्य प्रधान किरणजीत सिंह गहरी थे। उन्होंने कहा अमीरों को महल, कोठियां बनाकर देने वाले मिस्त्री मजदूर की खुद की कोठड़ी सेफ नहीं, महल बनाने वाले खुद झुग्गियों झोपडिय़ों में रहने के लिए मजबूर हैं। गहरी ने कहा कि देश की तरक्की में योगदान डालने वाले इस मेहनतकश वर्ग को अब तक की सरकारों ने इनकों आंखों से ओझल किया हुआ है। इसके खिलाफ जनशक्ति मजदूर सभा मजदूरों के हकों प्रति तीखा आंदोलन करेगी।
उन्होंने कहा कि बठिंडा एंड अंडर कंस्ट्रक्शन बोर्ड द्वारा दी जाती सहूलियतों में और बढ़ोतरी करना चाहिए। गहरी ने कहा कि पंजाब सरकार हर मिस्त्री मजदूर का 5 लाख रुपए का जीवन बीमा होना चाहिए 1 लाख रुपए तक का मुफ्त उपचार किया जाना चाहिए। हर मजदूर की पेंशन बिना किसी भेदभाव के लगाई जानी चाहिए। मिस्त्री मजदूर वर्ग के लिए सस्ते प्लॉट देने मकान की रजिस्ट्री के समय फीसें माफ होनी चाहिए। लाभपात्री कार्ड धारक को साइकिल दिया जाए मकान बनाने के लिए बिना ब्याज बिना गारंटी कर्जा दिया जाए।
उन्होंने कहा कि 21 सितंबर को कोटकपूरा में पार्टी की लोक हित कांफ्रैंस हो रही है। जहां नयी रूपरेखा बनाई जायेगी। इस मौके पर बोहड़ सिंह घारू , राम पल्लेदार यूनियन राष्ट्रीय सचिव, सुखविंद्र सिंह सरावां, मिट्ठू सिंह, जसवीर सिंह सीरा शहरी प्रधान बठिंडा, गुरदीप रोमाणा, बलदेव मौजी ने भी संबोधन किया।
वहीं बैठक के दौरान लखवीर सिंह भट्टी हररायपुर को जनशक्ति मिस्त्री मजदूर सभा बठिंडा का प्रधान बनाकर 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।
इसमें ठाणा सिंह, बलविंद्र सिंह, गोरा सिंह, गुरसेवक सिंह, जगदीश कुमार, जसकरन सिंह, गोरा सिंह, जसपाल सिंह, गुरदास सिंह, बूटा सिंह, गुरचरन सिंह, हरदेव सिंह, बलजिंद्र सिंह जिला वाइस प्रधान फरीदकोट शामिल थे।