घर में खड़ी बाइक चोरी, पर्चा दर्ज
बठिंडा | थानादयालपुरा की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में तीन लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अवतार सिंह वासी मलूका ने दियालपुरा पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत में बताया कि भोला सिंह मनदीप सिंह वासी मलूका उनके साथ मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में खड़ी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।