पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन कोर्स कराने वाली कंपनी के 8 मुलाजिम पकड़े

ऑनलाइन कोर्स कराने वाली कंपनी के 8 मुलाजिम पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
11हजार रुपएमें मेंबर बनाकर ऑनलाइन कम्प्यूटर कोर्स कराने वाली ई-बिज्ज डॉट काम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के 11 मुलाजिमों के खिलाफ थाना कोतवाली ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर 8 मुलाजिमों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि कंपनी ज्यादा से ज्यादा मेंबर जोड़ने वालों को मोटा कमीशन देने का लालच भी देती थी। शनिवार को टीचर होम के बंद कमरे में कंपनी का सेमिनार चल रहा था तो कंपनी से जुड़ीं गांव बंबीहा की चरनजीत कौर, राजविंदर कौर और झुंबा की कुलदीप कौर ने कंपनी मुलाजिमों से पैसे वापस मांगे। मना करने पर उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच मानसा के एक बसपा नेता भी वहां पहुंच गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डॉ. पवन कुमार, धनी चंद, टिंकू, पुनीत सिंह, सुखदीप सिंह, राहुल कुमार, राजविंदर सिंह, मनदीप सिंह और रूपी को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर महेश सैणी और जांच अफसर एएसआई प्रताप सिंह ने बताया, मामला काफी गंभीर है।

कंपनी मेंबर बनने के लिए पहले व्यक्ति से 11 हजार रुपए लेती थी। बदले में उन्हें कम्प्यूटर कोर्स की दो सीडी दी जाती थी। चेन सिस्टम के तहत कंपनी के साथ ज्यादा मेंबर जोड़ने पर लोगों को मोटा कमीशन देने का लालच भी दिया जाता था।