पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिकायत के 5 दिन बाद एफआईआर

शिकायत के 5 दिन बाद एफआईआर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजेन्द्र मल्होत्रा/नरिंद्र शर्मा | फिरोजपुर/बठिंडा

फरीदकोटकेएटीएम लोडर मनोज मामले जैसी पुिलस की लापरवाही एक बार िफर सामने आई है। 7 एटीएम से 1.28 करोड़ निकलने और तीन लोगों के लापता होने के मामले की िशकायत आने के 5 िदन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। 19 सितंबर को ही सातों एटीएम लुट चुके थे। फाजिल्का एसएसपी और मुक्तसर एसएसपी से शिकायत भी की गई लेकिन 23 सितंबर तक दोनों जिलों की पुलिस ने एफआईआर ही दर्ज नहीं की। {शेष|पेज 8 पर

(महंगीगािड़यों का शौक... पेज-2)





शिकायतके...



23सितंबर को जब भास्कर ने मामले की जांच शुरू की तो रात को ही फाजिल्का पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। लेकिन उसमें भी जानकारी केवल एक एटीम की दी, जिसमें 16 लाख निकलने की बात की जा रही है। नतीजा यह हुआ कि पांच दिन बाद अभी तक पुलिस यही नतीजे पर नहीं पहुंची है कि एटीएम लोडर खुद एटीएम साफ कर गए या उन्हें गायब कर एटीएम लूटे गए।

एटीएम लोडर मनोज के लापता होने एटीएम लुटने के 24 घंटे के बाद एफआईआर हुई, जिससे केस बिगड़ गया। 3 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।

घटना का पता आईएसएसएसडीबी सिक्यिोरिटी सर्विस को 19 सितंबर को ही चल गया। कंपनी के स्टेट हेड कर्नल मिनहास ने कहा कि वह 19 सितंबर को फाजिल्का एसएसपी से िमले तो उन्हें अगले दिन आने को कहा गया। 20 को उन्होंने फाजिल्का और मुक्तसर एसएसपी को लिखित शिकायत दी। मगर 23 तक एफआईआर नहीं हुई। 23 को जब भास्कर ने जांच शुरू की तो एफआईआर दर्ज की गई। 24 को जब खबर छपी तो मुक्तसर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

देरी का कारण कोई टेिक्नकल फॉल्ट रहा होगा। जांच करवाकर एक्शन लेंगे।

-मोनीषचावला डीआईजी,िफरोजपुर

शिकायत मिलने के बाद पूरी जानकारी के बाद एफआईआर दर्ज की है। तीनों की तलाश जारी।

-कुलदीपचहल एसएसपी,मुक्तसर

हमें तो शिकायत ही 20 सितंबर को मिली। उन्हें पूरी जानकारी नहीं थी िक िकतने पैसे िनकले।

-स्वपनदीप,एसएसपी,फाजिल्का

3 महीने से लापता है मनोज

कहां है मनोज

िदन बाकी

21