बीसीएल की बैठक आयोजित
बीसीएल इंडस्ट्रीज इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड की 38वीं बैठक गणपति एनक्लेव में हुई।
बठिंडा | बीसीएलइंडस्ट्रीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड की 38वीं वार्षिक बैठक गणपति एनक्लेव डबवाली रोड में हुई। बैठक में कंपनी के चेयरमैन आरसी नैयर विशेष तौर पर पहुंचे। उनका सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। बैठक के दौरान कंपनी के एमडी रजिंद्र मित्तल ने 31 मार्च 2014 तक कंपनी के ओवरऑल परफारमेंस संबंधी जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने कंपनी के शेयरधारकों को 5 फीसदी लाभांश देने की घोषणा के लिए लाभप्रदता सहित कंपनी के समग्र प्रदर्शन का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में कंपनी की समग्र लाभप्रदता में वृद्धि होगी। इस अवसर पर कंपनी की ओर से अपने शेयरधारकों आम लोगों के लिए जल्द ही शुरू की जाने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट योजना के बारे में भी बताया गया।