- Hindi News
- विश्व फर्स्ट एड दिवस के उपलक्ष्य में एसएसडी गर्ल्स कॉलेज में आयोजित किया गया समागम
विश्व फर्स्ट एड दिवस के उपलक्ष्य में एसएसडी गर्ल्स कॉलेज में आयोजित किया गया समागम
एसएसडी कॉलेज में फर्स्ट एड दिवस पर आयाेजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को फर्स्ट एड की प्रैक्टिकल जानकारी दी गई।
एमरजेंसी में फर्स्ट एड देकर बचाई जा सकती है जरूरतमंदों की जान
भास्कर न्यूज | बठिंडा
विश्वफर्स्ट एड दिवस के उपलक्ष्य में एसएसडी गर्ल्स कॉलेज में रेडक्रॉस की सहयोगी संस्था सेंट जॉन एबुलेंस की तरफ से एक प्रोग्राम आयोजित किया गया। प्रोग्राम का आगाज मुख्य अतिथि रेडक्रॉस अस्पताल भलाई शाखा की चेयरपर्सन वीनस गर्ग ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि वीनस गर्ग ने कहा कि इमरजेंसी में जख्मियों रोगियों का जीवन बचाने के लिए फर्स्ट एड का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। वाइआरसी काउंसलर मोनिका कपूर ने कॉलेज की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। रेडक्रॉस के सचिव आरसी ढंड ने फर्स्ट एड की महत्ता बताते हुए कहा कि सेंट जौहन केंद्र द्वारा जिले में सभी वर्ग के लोगों को फर्स्ट एड ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि मौत की दर को कम किया जा सके। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं द्वारा शब्द गायन पेश किया गया। गायक मेजर बाजवा ने प्रेरणादायक गीत पेश किया। यूनाइटेड एंबुलेंस ब्रिगेड डिविजन के वॉलंटियरों ने फर्स्ट एड लेक्चरर विजय भट्ट की अगुवाई में हादसों के दौरान लोगों को दी जाने वाली फर्स्ट एड का डेमो करके दिखाया। फर्स्ट एड ट्रेनर नरेश पठानियां ने इमरजेंसी के दौरान दी जाने वाले फर्स्ट एड के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कॉलेज में पोस्टर मेकिंग मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों में अंकिता, हरशरनजीत कंचन विजेता रही। स्टेज का संचालन मोनिका कपूर ने किया। प्रोग्राम में पहुंचे मेहमानों का स्वागत कॉलेज के प्रधान एडवोकेट नंद लाल गर्ग ने किया। अंत में कॉलेज प्रिंसिपल परमिंदर कौर तांघी ने मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रवीन शर्मा, राज गुप्ता, वीनू गोयल, सहायक कमिश्नर शिकायतें चारूमिता, कॉलेज के सचिव पीके गुप्ता, ऊषा किरण, रोहित, रजिंदर सिंह, गगनदीप सिंह आदि विशेष तौर पर मौजूद रहे।