मेडिकल कैंप में 115 लोगों का चेकअप
कैंप के दौरान बुजुर्ग का चेकअप करते हुए डॉ. रितेश।
मानसा | तलवंडीसाबो पावर लिमिटेड द्वारा समाज सेवा कार्य को आगे बढ़ाते हुए जिले के गांवों चहलावाला बणवाला में हेल्थ स्ट्रीट अस्पताल बठिंडा के सहयोग से मुफ्त जांच कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 115 लोगों की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित की गई। इस अवसर पर डॉक्टर रितेश ने बताया कि इस बेमौसमी बारिश के चलते इंसान के शरीर को कई प्रकार की बीमारियां हो जाती हैं। बुखार, सिर दर्द, खांसी, मलेरिया अन्य प्रकार की बीमारियों के बचाव के चलते हमें अपनी शारीरिक जांच करवाना जरूरी हो जाता है।
इस अवसर पर कंपनी के डॉ.विशाल अग्रवाल ने बताया कि इस मौसम की मार झेल रहे जिला वासियों के इलाज के लिए कंपनी द्वारा इन शिविरों का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर स्थानीय गांवों के 115 लोगों ने अपनी शारीरिक जांच करवाई है और उन्हें दवाएं भी वितरित की गई है। इस अवसर पर कंपनी पीआरओ प्रीति रावत अन्य भी शामिल हुए।