बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिवस
बठिंडा | बठिंडाविकास मंच तथा सुरक्षा हेल्पर द्वारा रेडक्रास इवनिंग स्कूल में डॉ. विकास सेतिया डेंटल सर्जन का जन्मदिवस बच्चों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को कापियां, पेंसिल स्टेशनरी बांटी गई। योग अध्यापक हर्ष शर्मा, सुरक्षा हेल्पर के चेयरमैन शाम कुमार शर्मा, बठिंडा विकास मंच के राकेश नरूला ने डॉ. विकास सेतिया को जन्मदिवस पर मुबारकबाद दी तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की। योग टीचर हर्ष शर्मा ने बच्चों को भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करवाया। डॉ. विकास सेतिया ने कहा कि वे बच्चों की हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास करेंगे।