बकाए को ले पेंशनर्स का धरना जारी
बठिंडा| पेंशनमेडिकल बिलों के के भुगतान को लेकर पीआरटीसी पेंशनर्स का धरना शनिवार काे भी जारी रहा। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार पीआरटीसी मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मैनेजमेंट ने उन्हें इंसाफ नहीं किया तो, वे 17 सितंबर को पटियाला में भारी संख्या में एकत्र होकर रोष धरना देंगे। ऐसोशियेशन के प्रधान गुरबचन सिंह जस्सी ने बताया कि एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल ने विगत 8 सितंबर को डिप्टी कमिश्नर को मिलकर उन्हें एक मांगपत्र सौंपा था। तब डिप्टी कमिश्नर ने उन्हें इंसाफ दिलाने की बात भी कही थी। परंतु अभी तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि उन्हें जून, जुलाई अगस्त माह की पेंशन जल्द से जल्द दी जाए।