मारपीट के आरोप में दो दर्जन नामजद
बठिंडा | थानासदर में मारपीट के आरोप में दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कौर सिंह वासी सुर्ख पीर रोड बठिंडा ने थाना सदर पुलिस के पास दर्ज शिकायत में बताया कि 12 सितंबर को वह अपने भाई तथा मिस्त्री के साथ गांव बीड़ तलाब में स्थित अपने प्लॉट के कमरे में फर्श की मरम्मत करवा रहा था। इसी दौरान जगतार सिंह वासी मॉडल टाउन बठिंडा और 20/25 अज्ञात व्यक्ति हथियारों से लैस से उनके प्लॉट पर धमके और उसके उसके भाई के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उनके प्लॉट की दीवार तोड़ दी प्लॉट में रखे सामान उठाकर ले गए। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।