देह व्यापार के मामले में पांच पर पर्चा
बठिंडा | विगतदिवस थाना कैनाल पुलिस ने प्रताप नगर स्थित एक मकान से देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश करते हुए मकान से तीन लड़कियां दो लड़कों को गिरफ्तार किया था। मामले मे जांच के बाद पुलिस ने मकान मालिक के बेटे सुरजीत सिंह वासी बल्लुआना,उसके एक अन्य साथी सुखवीर सिंह और तीन युवतियों पर आईपीसी की धारा 3/4/5 इम्मोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट 1956 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गये दोनों युवक बठिंडा के एक प्राइवेट कॉलेज के छात्र है जबकि तीनों लड़कियां भी बठिंडा के ही एक प्राइवेट स्कूल की छात्राएं हैं। जांच मे पता चला कि आरोपी सुरजीत सिंह प्रताप नगर की गली नंबर 21 मे स्थित अपने मकान में बाहर से लड़कियां लाकर जिस्म फरोशी का धंधा करवाता था। विगत दिवस भी जब वह कार में अपने साथी के साथ तीनों लड़कियों को लेकर मकान में दाखिल हुआ था।