कारिंदा दुकान से नकदी लेकर फरार
बठिंडा | बैंकबाजार में स्थित एक दुकान से हजारों की नकदी और सामान चोरी करने वाले कारिंदे के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दुकान मालिक समीर जिंदल वासी ग्रीन एवेन्यू नजदीक मित्तल माॅल ने कोतवाली पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि बैंक बाजार में उनकी प्लाइवुड की दुकान है। दुकान पर आरोपी चरणजीत सिंह वासी नरूआना रोड, ढिल्लों बस्ती बठिंडा काम करता है जो 25-26 अगस्त की रात को दुकान से 20 हजार रुपए नकद और कुछ जरूरी सामान चोरी कर ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।