बठिंडा। डबवाली रोड पर स्थित एक ढाबा मालिक ने पुलिस कर्मचारियाें पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस कर्मचारी आरोपों को झूठा बताया है। सिविल अस्पताल में दाखिल दिनेश कुमार वासी जोधपुरा रोमाणा ने बताया कि डबवाली रोड पर उनका शर्मा ढाबा है। कुछ दिन पहले वह जयपुर में शादी समारोह में गया हुआ था। सोमवार सुबह वह लौटा था। शाम करीब छह बजे वर्धमान चौकी के पुलिस कर्मी जबरन ढाबे में घुस गए और बिना किसी कारण मारपीट शुरू कर दी।
ढाबे पर काम करने वाले कारिंदे ने ढाबा मालिक के दाेस्त और शिअद वर्कर काबल सिंह को जानकारी दी। उन्होंने दिनेश को अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस संबंध में वर्धमान चौकी प्रभारी गुरमेल सिंह का कहना है कि दिनेश कुमार द्वारा लगाए गये मारपीट के आरोप झूठे हैं। उन्होंने बताया कि कई दिनों से पुलिस ढाबा मालिकाें को निर्देश दे रही है कि बिना लाइसेंस वे अपने ढाबाें पर किसी को शराब पिलाएं। इसलिए पुलिस कर्मी साथ लेकर ढाबे पर गए थे। वहां दो युवक शराब पी रहे थे।
(ढाबा मालिक दिनेश कुमार।)