पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन फीस की सुविधा नहीं

ऑनलाइन फीस की सुविधा नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा। फूड एंड सेफ्टी स्टैंडर्ड एक्ट के तहत सेहत विभाग दुकानदारों को आधी-अधूरी सुविधा प्रदान कर रहा है। एक्ट के तहत लाइसेंस या फिर रजिस्ट्रेशन को ऑन लाइन ही अप्लाई करना है पर ऑन लाइन फीस भरने की सुविधा अभी तक विभाग ने नहीं दी है। इसके चलते लोगों की परेशानी पहले के मुकाबले बढ़ गई है। वहीं विभाग की इस नई पॉलिसी ने लाइसेंस बनने की स्पीड पर ब्रेक लगा दिए हैं।

ऑनलाइन अप्लाई नहीं कर पा रहे सभी, फीस भरने के लिए दफ्तर के लगाते पड़ते हैं चक्कर : इसएक्ट के तहत अब लाइसेंस केवल ऑन लाइन ही अप्लाई किए जा सकते हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि ज्यादातर लोगों को कंप्यूटर की जानकारी नहीं है जिसके चलते वे अप्लाई नहीं कर पा रहे हैं। एक्ट के तहत भरी जानी वाली फीस को ऑन लाइन भरने का प्रबंध भी विभाग की तरफ से नहीं किया गया है। फीस भरने के लिए व्यक्ति को बैंक या फिर विभाग के दफ्तर में आना पड़ता है। ऐसे में ऑन लाइन सुविधा का मतलब कुछ नहीं है।

विभाग के पास नहीं कंप्यूटर ऑपरेटर : विभाग लोगों को तो ऑन लाइन अप्लाई करने की बात कर रहा है पर विभाग के फूड विभाग के पास खुद कंप्यूटर साधनों की कमी है। इस दफ्तर के पास इस काम के लिए अलग से कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं है। गौर हो कि अभी तक जिले भर में 3000 के करीब रजिस्ट्रेशन 700 के करीब लाइसेंस विभाग की तरफ से जारी कर दिए गए है।

ज्यादातर को कम्प्यूटर की जानकारी नहीं है : ''फूड एंड सेफ्टी स्टेंडर्ड एक्ट के तहत अब लोगों को ऑन लाइन आवेदन करना पड़ता है। जब से यह सुविधा शुरू हुई है तब से लाइसेंस या फिर रजिस्ट्रेशन का काम धीमा पड़ गया है। ज्यादातर को कंप्यूटर की जानकारी नहीं है। इस कारण भी कुछ कुछ परेशानी हो रही है। '' अमृतपाल सिंह,फूड सेफ्टी ऑफिसर, बठिंडा।