बठिंडा। जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री शिव पाल ने जिले के 675 स्कूलों के प्रमुखों को आदेश जारी किए हैं कि हादसों के खिलाफ चलाए जा रहे भास्कर महाअभियान के तहत सभी स्कूलों में सुबह प्रार्थना के समय बच्चों को रोड सेफ्टी के बारे बताया जाए। उन्होंने आदेश दिया कि सभी स्कूल प्रमुख इसे यकीनी बनाएं। उन्होंने कहा कि भास्कर का महाअभियान बहुत सराहनीय कदम है।
उन्होंने कहा कि यह आदेश इसलिए दिया गया है ताकि स्कूल लेवल से ही बच्चों को रोड सेफ्टी का पाठ पढ़ाया जा सके। जिले के 675 स्कूलों में 1,89,475 बच्चे हैं। जो ट्रैफिक के प्रति अवेयर होंगे। उन्होंने कहा कि चौराहे पर सेंटर लाइन लगी होनी चाहिए ताकि आने वालों को पता हो कि उन्होंने कहां से टर्न करना है।
पेंटिंग करके बताया सड़क हादसों को कैसे रोक सकते हैं...
डिफ्रेंट कॉन्वेंट स्कूल | हादसोंके खिलाफ स्कूल में बच्चों के पेंटिंग मुकाबले कराए गए। इस बच्चों ने पेंटिंग के जरिए बताया कि किस तरह से ट्रैफिक रूल्स को फाॅलो करके हादसों से बचा जा सकता है। बच्चों ने कहा कि भास्कर की मुहिम काफी अच्छी है।
अाप अगर विवाहित रहना चाहते हैं तो ओवरस्पीड को तलाक देना होगा...
पंजाब पब्लिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग | सड़कहादसाें के खिलाफ भास्कर महाअभियान के तहत मंगलवार को पब्लिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग में स्लोगन राइटिंग मुकाबले कराए गए। इस दौरान छात्राओं ने हादसों के खिलाफ मैसेज दिए। छात्रों ने लिखा कि अगर आप जिंदगी की सफल पारी खेलना चाहते हैं तो ओवरस्पीड को गुडबाय कहना ही होगा।
हादसों के खिलाफ : भास्कर का महाअभियान।