दुष्कर्म के आरोपी पर केस दर्ज
बठिंडा | गांवभोखड़ा में एक बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी पर नहियांवाला पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। थाना नहियांवाला पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत में पीड़ित पिता ने बताया कि 7 दिसंबर को उसकी 7 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी छोटे लाल वासी गांव पतारिया जिला माधोपुर, बिहार जो इस समय गांव भोखड़ा में रहता है, बच्ची को बहला फुसला कर अपने क्वार्टर में ले गया और वहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।