पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने कैंप लगाकर चलाई सदस्यता मुहिम

भाजपा ने कैंप लगाकर चलाई सदस्यता मुहिम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा की मेंबरशिप मुहिम के तहत मंगलवार को भाजपा प्रवासी सेल के इंचार्ज अलशेश्वर यादव की तरफ से मॉडल टाऊन इंडस्ट्रीयल एरिया में कैंप लगा कर प्रवासी भाईचारे को भाजपा के साथ जोड़ा गया। उधर, भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से धार्मिक स्थानों के बाहर कैंप लगाकर लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा गया।

भाजपा के जिला शहरी प्रधान परमिंदर गोयल ने बताया कि भाजपा का हर नेता सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए दिन-रात वर्किंग कर रहा है। भाजपा अधिक से अधिक यूथ को पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है। इसके लिए भाजपा नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर ऊषा शर्मा, गीता ठाकुर, कंचन, उमेश शर्मा, संजीव बंसल, राकेश बंसल, परमजीत शर्मा भी मौजूद थे।