- Hindi News
- ड्राॅ स्कीम के नाम पर ठगी करने वाले सगे भाईयों पर पर्चा दर्ज
ड्राॅ स्कीम के नाम पर ठगी करने वाले सगे भाईयों पर पर्चा दर्ज
ड्राॅस्कीम के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो सगे भाईयों पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
थाना दियालपुरा पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत सिंह वासी भगता भाईका ने बताया कि संजीव कुमार और उसके भाई बलजिंदर सिंह वासी भगता ने गांव में ही अरोड़ा इंटरप्राइजेज के नाम से दुकान खोल रखी है। दोनों ने ड्राॅ स्कीम शुरू की थी, जो कि मासिक थी। स्कीम के तहत मेंबर बनाए जाने थे और मेंबरों से हर माह किश्त जमा करवाने के बाद ड्राॅ निकाला जाना था। स्कीम 1 साल के लिए थी। आरोपियों ने किसी के भी ड्राॅ नहीं निकाले। इस तरह दोनों ने हजारों मेंबरों के लाखों रुपए ठग लिए। एएसआई सतनाम सिंह ने बताया दोनों आरोपी प्रति मेंबर 1200 रुपए प्रति माह लेते थे। दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।