पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झुग्गी झोंपड़ी वालों को खेता सिंह बस्ती में बसने की जगह मिली

झुग्गी-झोंपड़ी वालों को खेता सिंह बस्ती में बसने की जगह मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कईदिनों से आशियाने के लिए भटक रहे झुग्गी झोंपड़ी वालों को एक व्यक्ति ने खेता सिंह बस्ती में 1783 गज जगह दान में दी है। झुग्गी झोंपड़ी वाले अब यहां अपना आशियाना बनाएंगे। इससे पहले झुग्गी झोंपड़ी वाले न्यू शक्ति नगर के एरिया में रहे थे। जहां उसे उन्हें मानसा रोड तो फिर आदर्श नगर में शिफ्ट करने के अलावा गांव गिलपत्ती के पास शिफ्ट करने की योजना बनाई गई थी।

नगर निगम के कमिश्नर दलविंदर जीत सिंह ने बताया कि दान के रूप में मिली जमीन सरकार द्वारा बेघर हुए परिवारों को रहने के लिए सौंप दी गई है। यह जमीन भूषण कुमार धुन्नीके ने सरकार को दान दी है। उन्होंने कहा कि अब इनके लिए वहां पर रहने का प्रबंध कर दिया जाएगा।