- Hindi News
- पंगूड़े में मिले बच्चे का रेडक्राॅस ने करवाया ऑपरेशन, सुरक्षित
पंगूड़े में मिले बच्चे का रेडक्राॅस ने करवाया ऑपरेशन, सुरक्षित
शहरके जीटी रोड पर बने रेडक्रास के पंगूड़े में सोमवार देर शाम एक बच्चा मिला था। पंगूड़े में मिले बच्चे का जन्म से ही मल द्वार नहीं था। सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने बच्चे को देर रात फरीदकोट मेडिकल कालेज रैफर कर दिया था। जिसका मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में माहिर डाक्टरों की तरफ से सफल ऑपरेशन किया गया।
डीसी डॉ.बसंत गर्ग ने बताया कि बच्चे का ऑपरेशन का सारा खर्चा रेडक्रास ने उठाया है। सचिव रेडक्रास सोसायटी कर्नल (रिटायर्ड) वरिंद्र कुमार के अलावा पंगूड़े के प्रबंधक सोनिया तथा बलदेव कौर ने बच्चे के साथ ही फरीदकोट में हैं। मंगलवार को बच्चे का सफल ऑप्रेशन हो गया है। बच्चे की देखरेख विभाग के कर्मियों की तरफ से की जा रही है।